अज़हर उमरी | UPUKLive
आगरा। छावनी विधानसभा के क्षेत्रो मे विकास की गंगा बह रही है। चहुओर हो रहे विकास के कार्यो को देखकर जनता सपा प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू की जय-जयकार कर रही है। दिन और रात के फासलो को घटा कर टपलू लगातार जनता के लिए भागदौड़ कर रहे है। इतने विकास के कार्यो को देख विपक्षी सियासत के कारिंदों में हलचल मच गई। ये स्थिति तो तब है जबकि टपलू अभी विधायक नही है। इस विधानसभा की जनता का कहना है की टपलू को विधायक बनाकर ही दम लेंगे।
ताजनगरी मे सड़क का शिलान्यास...
सपा से छावनी विधानसभा प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू ने आज ताजनगरी मे सड़क का शिलान्यास किया। यहा जन्जर सड़को पर सालो से चल रहे स्थानीय नागरिको ने इसके बनने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। सड़क का काम चालू हो जाने पर यहा के वाशिन्दो ने सपा प्रत्याशी के पक्ष मे जमकर नारे लगाए और फूल-मालाओ से उनका स्वागत किया।
नगला टीन मे चल रहे विकास कार्यो का जायज़ा...
आज सपा प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू ने नगला टीन मे वाल्मीक बस्ती मे चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान टपलू ने मौके पर मोजूद संबंधित अधिकारियो को कार्यो मे गुणवत्ता लिए ज़रूरी निर्देश दिए। इस बस्ती मे सड़क, नाली, खरंजा आदि विकास कार्य चालू है। पिछले माह छावनी विधानसभा प्रत्याशी द्वारा इन कार्यो की शुरुआत की गयी थी। इस दौरान बस्ती मे स्थापित महषि वालमिकी की प्रतिमा पर चंद्रसेन टपलू ने माला अर्पण कर स्थानीय जनता की समस्याए सुनी।
ताजगंज गल्ला मंडी मे सबमरसिबल का उद्घाटन.
चंद्रसेन टपलू द्वारा आज ताजगंज गल्ला मंडी मे सबमरसिबल का उद्घाटन किया गया। इस क्षेत्र मे सालो से पानी की समस्या बनी हुई थी। अभी कुछ दिन पूर्व इस क्षेत्र के वाशिन्दो ने सपा प्रत्याशी के निवास पर पहुचकर यह समस्या रखी थी। टपलू के अथक प्रयासो से आज दूर हो गयी। इस दौरान क्षेत्रवासी टपलू की जय- जयकार कर स्थानीय विधायक को कोसते दिखे।