Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

15 हजार अंडों से बनाया ऑमलेट, देखने वालों की फटी रह गई आंखें

$
0
0
ऑमलेट बनाना शायद सभी को आता है। नहीं भी आता होगा तो खाना तो सभी को अच्छी तरह आता ही होगा। दुनिया में बड़े से बड़े शैफ ने कितने अंडों का ऑमलेट बना होगा। 5, 10, 50 या फिर 100? लेकिन 15000 अंडों को ऑमलेट न तो किसी ने आज तक बना होगा न तो किसी ने अपने सामने बनते हुए देखा होगा। जी हां 15000 अंडों का ऑमलेट। सुनते ही होश उड़ गए न? सोचिए जब ये ऑमलेट आपके सामने बनाया जाता तो उस वक्त आपकी प्रतिक्रिया क्या होती?
फ्रांस के दक्षिणी शहर बेसियार्ज में संडे को ईस्टर पर हुए इवेंट में ‘जायंट ऑमलेट ब्रदरहुड ऑफ बेसियार्ज ऑर्गनाइजेशन’ के सदस्यों ने 15000 अंडों से ऑमलेट तैयार किया। यह ऑर्गनाइजेशन हर साल ईस्टर पर इस तरह बड़ा ऑमलेट तैयार करता है।

जब इसे तैयार किया जा रहा था, तब दस हजार लोग इसे हैरत से देख रहे थे। इसके अलावा यहां एग रोलिंग कॉम्पिटीशन और रिंगिंग ऑफ चर्च बेल्स कॉम्पिटीशन भी हुए। रिंगिंग बेल्स कॉम्पिटीशन में लोगों के एक ग्रुप को चर्च जाकर घंटियां बजानी थीं।



Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>