लखनऊ/देहरादून। रंगों के इस त्योहार पर देशभर में धूम मची हुई है। क्या नेता और क्या अभिनेता सभी होली की मस्ती में डूबे नजर आए। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आज होली मनाई जा रही है। इस बार होली की दो तारीखों को लेकर संशय बना हुआ था।
![]()
कई जगहों पर कल ही मन गई होली। लोग घर-घर जाकर रंग लगा रहे हैं तो कहीं पर सार्वजनिक तौर पर होली मनाई जा रही है। इस अवसर पर किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस भी जगह-जगह तैनात है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने भी होली का आनंद लिया। तो वहीं देश की सुरक्षा में तैनात जवानों ने भी होली पर जमकर मस्ती की।
![]()
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर जोरदार होली खेली। इस अवसर पर राहुल गांधी और अन्य कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। इसके साथ ही सबसे बड़ी बात ये रही कि देहरादून में पुलिस जवानों ने घायल घोड़े शक्तिमान के साथ भी होली खेली।