अज़हर उमरी | UPUKLive
आगरा। फर्नीचर व्यापारी और विश्व हिन्दू परिषद के नायब सदर अरूण महौर के कत्ल के बाद शहर का महौल कई बार गर्म करने की कोशिश हो चुकी है। 18 मार्च जुमे के रोज़्ा भारतीय जनता पार्टी के ज़रिये ‘कलक्ट्रेट महाघेराव’ किया गया। जिसके लिए शहर मेन रोड एम.जी. रोड को बन्द कर दिया गया। शहर में चारों तरफ जाम-ही-जाम नज़र आया। भाजपा के रहनुमान और कारकुनों बड़ी तादाद में ‘कलक्ट्रेट महाघेराव’ में पहुंचे इनमें ख़ुसुसी तौर पर सेन्ट्रल मिनिस्टर रामशंकर कठेरिया, एम.पी. चै. बाबूलाल, एस.पी.सिंह बघेल, जगन प्रसाद गर्ग, योगेन्द्र उपाध्याय अशोक राणा, नागेन्द्र उपाध्याय ने अलग-अलग जगहों से जमा हो कर सुभाष पार्क एम.जी. रोड में वाक्ये ‘वाल्मीकि वाटिका’ पर पहुंचे। जहां पर अपनी भाजपाइयों के ज़रिये से मांगों को दोहराया गया।
जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने भाजपा की कुछ मांगों को मान लिया है। भाजपाइयों पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न करने का भरोसा दिया गया, हिंदूवादी संगठनों के करकुनो पर दर्ज मुकदमे पर भी राहत दी गई। भाजपाई से कहा गया था कि वे सुभाष पार्क तक अपनी ताकत दिखाएं, इससे आगे न जाएं।
विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या, इसके बाद घड़ी चांदनी में शराब को लेकर हुए क़त्ल को भाजपा मुददा बना रही है। अरुण माहौर की शोकसभा में ‘इशतआल अंगेज तकरीर दिए गए, इस पर भाजपा की कुंदनिका शर्मा समेत विहिप रहनुमाओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया था, इसके बाद एमजी रोड पर जाम लगाने के मामले में 15 हिंदूवादी संगठनों के कारकुनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके मुख़ालिफ़त में भाजपा ने जुमे को ‘दलित गर्जना’ के तहत ‘कलक्ट्रेट महाघेराव’ का ऐलान किया था। इसमें भाजपा शहर सदर नागेन्द्र दुबे गामा के ज़रिये से समझाया जा रहा था कि घेराव के दौरान कोई भी इशतआल अंगेज नारे नहीं लगाएगा। कलक्ट्रेट से सुभाष पार्क पर एमजी रोड बंद कर दिया गया है। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही और भाजपाई सुभाष पार्क के सामने ‘वाल्मीकि वाटिका’ पर ‘महाघेराव’ के लिए जमा हो गये।