लुधियाना। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी के मामा मौलाना अहमद सईद लुधियानवी (75) का लाहौर में निधन हो गया। उनका जन्म 27 दिसंबर 1941 को लुधियाना में हुआ था।
पाकिस्तान की सियासत में मौलाना अहमद सईद लुधियानवी का नाम हमेशा ही बुलंद रहा है। उनको बब्बर शेर के नाम से जाना जाता था। उन्होनें हमेशा ही सरकार और पार्टी में गरीबों की मदद करते हुए विपक्ष की भूमिका निभाई।
मौलाना के देहांत पर शाही इमाम पंजाब ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए आज जामा मस्जिद लुधियाना में उनकी मगफिरत के लिए विशेषतौर पर दुआ करवाई।
हिन्द-पाक सरकारों के खराब संबधों की वजह से भारत से परिवार का कोई भी सदस्य लाहौर जनाजे में शामिल होने के लिए नहीं जा सका, क्योंकि वीजा प्रक्रिया के लिए एक महीने का समय रखा गया है। शाही इमाम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में लाखों ऐसे परिवार है जो कि खुशी तो दूर की बात गम के मौके पर भी एक दूसरे के पास नहीं पहुंच सकते।