Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

कनाडा में पहली बार भारतीय मूल की सिख महिला बनी हाउस ऑफ कॉमन की नेता

$
0
0
ओटावा।भारतीय मूल की सिख कैबिनेट मंत्री को कनाडा में हाउस ऑफ कॉमंस में सत्ता पक्ष का नया नेता चुना गया है। कनाडाई संसद में इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं। गवर्नर जनरल डेविड जॉनसन ने उन्हें शुक्रवार को ओटावा के रिडियू हॉल में शपथ दिलाई।

सीबसी डॉट सीए के अनुसार शपथ लेने के बाद 36 वर्षीय चग्गर ने इसे अपने राजनीतिक जीवन का बड़ा अवसर बताया। उन्होंने डोमिनिक लेब्लांक का स्थान लिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडियू ने भरोसा जताया है कि चग्गर एक योग्य उत्तराधिकारी साबित होंगी।

पिछले साल प्रधानमंत्री बनने के बाद ट्रूडियू ने उन्हें अपने कैबिनेट में जगह दी है। सदन की नेता बनने के बाद भी वह लघु व्यापार और पर्यटन मंत्री के रूप में काम करती रहेंगी। वॉटरलू में जन्मी और पली-बढीं चग्गर ने यूनिवर्सिटी ऑफ वॉटरलू से शिक्षा हासिल की है।

यहां वह यंग लिबरल्स की अध्यक्ष भी रही थीं। 2013 में ट्रूडियू के चुनाव अभियान में उन्होंने स्वयंसेवक के तौर पर भी काम किया था। उनके अलावा हरजीत सज्जन, अमरजीत सोही और नवदीप सिंह बैंस भी कैबिनेट में मंत्री हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>