Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

दाऊद के भांजे का मुंबई में निकाह, शरीक होगा डॉन!

$
0
0
नई दिल्ली।अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम मुंबई में हो रही अपने भांजे के निकाह में शरीक होगा।  लेकिन इसके लिए वह भारत नहीं आएगा, बल्कि वह पाकिस्तान में बैठकर इस निकाह को लाइव देखेगा। सूत्रों का मानना है कि दाऊद ने मुंबई में रह रहे अपने गुर्गों को इस निकाह के लिए खास दिशा निर्देश भी दिए हैं। दाऊद अपने भाजें की निकाह स्काइप के जरिए देखेगा।

दाऊद की बड़ी बहन हसीना पारकर के छोटे बेटे अली शाह का बुधवार (17 अगस्त) को भव्य तरीके से निकाह होने जा रहा है। हालांकि, 2015 में हसीना पारकर की बेटी का निकाह बेहद सादे तरीके से हुआ था।

नई दुनिया की खबर के अनुसार परिवार के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक, निकाह की रस्में नागपाड़ा की रसूल मस्जिद में बुधवार सुबह 11 बजे अदा की जाएंगी। लेकिन, शादी का मुख्य आकर्षण होगा रिसेप्शन या दावत-ए-वलीमा।

इसका आयोजन बुधवार को ही रात नौ बजे मुंबई के जुहू इलाके में स्थित ट्यूलिप स्टार होटल के हार्बर हॉल में किया जाएगा। इस हॉल की क्षमता 800 लोगों की है। अली शाह की शादी मुंबई के ही एक व्यवसायी शिराज अली मोहम्मद नगानी की बेटी आयशा से हो रही है। शादी के आमंत्रण पत्र की एक प्रति 'मिड-डे'के पास भी है।

एक ओर परिवार भव्य शादी समारोह की तैयारी कर रहा है तो दूसरी तरफ पुलिस भी इस आयोजन की निगरानी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। मुंबई पुलिस के एक दर्जन से ज्यादा कर्मी सादे कपड़ों में इस आयोजन पर इस उद्देश्य से करीबी नजर रखेंगे कि अंडरव‌र्ल्ड का कोई तत्व इस आयोजन में शरीक होता है या नहीं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>