राजकोट (गुजरात)। बीफ और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बहस अब पुरानी हो गई है। इनसे ज्यादा गर्म एक और मुद्दा सामने आ गया है। खबर है कि गुजरात के राजकोट में आठ लोगों ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग पर जहर खा लिया है।
इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन आठों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक गौ रक्षा एकता समिति के इन आठ लोगों की मांग थी कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। इन सभी को राजकोट के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

आखिरकार मांग पूरी न होती देखकर गुरुवार को दिन में 11 बजे इन सभी आठ लोगों ने कीटनाशक पी लिया।pd