2017 के अंत तक सऊदी अरब के मक्का शहर में दुनिया का सबसे बड़ा होटल खुलने वाला है। इस होटल में दस हजार कमरे होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मक्का में दुनिया का सबसे बड़ा होटल खुल रहा है। इस होटल का नाम 'अबराज कुदाई'होगा। इस होटल को बनाने की लागत करीब 2100 करोड़ रुपये (3.5 बिलियन डॉलर) है। इस होटल में दस हजार कमरे होंगे। दुनिया के किसी भी होटल में अभी तक इतने कमरे नहीं है।
पर्यटकों को खास ध्यान रखते हुए इस होटल में 70 रेस्टोरेंट खोले जाएंगे जहां पर दुनिया के सभी कोने में बनने वाले पकवान पर्यटकों को पेश किए जाएंगे। 48 मंजिला में बनने वाली इस होटल में 12 मीनारें भी होंगी। ये मीनारें में भी 30 मंजिल होंगी। वीआईपी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए इस होटल की छत पर 4 हैलीपेड बनाए जाएंगे, जहां पर्यटक अपने निजी हेलीकॉप्टरों से उतर सकेंगे।