Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

11 साल की पत्नी बोली- हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और मैं प्रेग्नेंट हूं

$
0
0
पटना।जिले में 15 साल के एक लड़के का अपरहरण करके उसकी शादी जबरन 11 साल की एक लड़की से करा दी गई। लड़के के पिता अर्जुन यादव (50 साल) ने लड़की के पिता राजेश प्रसाद (35 साल) के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

लड़के ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को राजेश और तीन लोगों ने उसे बेहोश करके किडनैप किया। इसके बाद उसे खुसरुपुर ले जाया गया और मंदिर में उसकी शादी कराई गई। वहीं लड़की ने कहा कि पिछले छह महीने में वे एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जान गए थे और फोन पर एक-दूसरे से बात करते थे। लड़की ने कहा, 'उसने मेरी मां से गहने मांगे थे। मैं उसे पसंद करती हूं और वह भी मुझे पसंद करता है।'

पुलिस ने बताया कि राजेश एक ऑटो ड्राइवर है। उसका कहना है कि लड़के ने उसकी बेटी से खुशी-खुशी शादी की थी लेकिन अब अपने माता-पिता के दबाव में आकर इनकार कर रहा है। वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी प्रेंग्नेंट है। लड़की की मां ने इसे मेडिकल टेस्ट के जरिए साबित कराने की बात भी कही।

उन्होंने कहा,'लड़के के पिता ने तीन साल पहले हमसे किराए पर जमीन ली थी। लड़के की मां ने दोनों की शादी कराने का वादा भी किया था लेकिन उसकी पिता की वजह से पिछले एक साल में सारे सम्बन्ध खराब हो गए।'वहीं, अर्जुन का कहना है कि वे एक-दूसरे को नहीं जानते और उनका परिवार कभी इस शादी को स्वीकार नहीं करेगा।



Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>