लखनऊ। बुधवार को शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज निहायत, एहतराम और अकीदत के साथ अदा की। इस दौरान नमाजियों ने देश के अमन-चैन के साथ भाईचारे बने रहने की भी दुआ की। शहर में मौजूद मस्जिद में नमाजी जुटने लगे। उन्होंने बेहतर जीवन जीने और आचरण सुधारने पर जोर दिया। वहीं, नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद को लेकर बच्चो में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उधर सुन्नी समुदाय के लोग कल ईद का त्यौहार मनाएंगे।
↧