
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी लड़की रश्मि (काल्पनिक नाम) बिजली के 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। वह इसी जिले के मानिक बाजार गांव के रहने वाले विजय महतो से प्यार करती है। विजय ने शादी से इनकार कर दिया था। विजय से शादी करने के लिए रश्मि टावर पर चढ़कर छलांग लगाने की धमकी देने लगी। लड़की को टावर पर चढ़ा देख भीड़ जमा हो गई।
लड़की से गांववालों ने उतरने को कहा, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने भी उतरने कहा, लेकिन वह प्रेमी से बात कराने की मांग करने लगी। उसने प्रेमी का नंबर डायल कर अपना मोबाइल नीचे फेंका। पुलिस ने विजय से बात की। लड़के ने शादी करने की हामी भरी, तब साढ़े तीन घंटे के बाद शाम 6.30 बजे लड़की टावर से नीचे उतरी।