गुड़गांव। सुशांत लोक इलाके मेंं नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की की मां का आरोप है कि युवक ने उसकी 16 साल की बेटी को अपने जाल मेंं फंसा रखा है।

शिकायत देने वाली महिला का आरोप है कि युवक विरेंंद्र उसकी बेटी को अपने साथ ले जाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है। पिछले कुछ दिनोंं से वह लगातार ऐसा कर रहा है, जिसके वजह से परेशानी बढ़ गई है। नाबालिग किशोरी ने युवक पर जबरन दुष्कर्म की बात से इंकार किया है। किशोरी का कहना है कि यदि युवक को कुछ भी कहा तो वह मिट्टी का तेल डाल खुद को आग लगा देगी।
महिला का कहना है कि उसकी बेटी की हरकत के चलते दो अन्य बेटियोंं पर भी असर पड़ रहा है। महिला की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत विरेंंद्र नाम के युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।