अहमदाबाद। गोवा से अहमदाबाद आ रही फ्लाइट में लड़की के साथ छोड़खानी के आरोप में सरदारनगर पुलिस ने मंगलवार को भाजपा गांधीनगर शहर मंत्री को गिरफ्तार किया है। अशोक मकवाणा नामक भाजपा का यह पद्दाधिकारी फ्लाइट में लड़की की पास वाली सीट पर बैठा था। यह सीट भाजपा के सुचीर भट्ट के नाम पर आरक्षित थी।
अहमदाबाद की कॉर्पोरेट कंपनी के उपाध्यक्ष की नाबालिग पुत्री दो दिन पहले अपनी माता के साथ गोवा से अहमदाबाद की फ्लाइट में आयी थी। उस समय उसके पास वाली सीट पर बैठे युवक ने उससे छेड़खानी की। सरदारनगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक वी.आर पटेल ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के बाद फ्लाइट में सफर कर रहे तमाम यात्रियों की सूची मंगाई गई थी। जिसमें लड़की की बगल वाली सीट पर अशोक मकवाणा के बैठे होने का पता चला ।
पीआई वी.आर पटेल ने बताया कि अशोक मकवाणा गांधीनगर में ठेकेदार है। इसके साथ ही वे गांधीनगर भाजपा के शहर मंत्री भी है। हाल ही में हुए गांधीनगर महानगरपालिका के चुनाव में भाजपा की जीत होने के बाद भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ता गोवा घूमने के लिए गये थे। वापस आते समय अशोक मकवाणा लड़की की पास वाली सीट पर बैठे थे।
रात के समय अचानक मकवाणा का हाथ लड़की के गुप्त पार्ट पर लग गया। फ्लाइट से उतरने के बाद लड़की ने छेड़छ़ाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की का बयान दर्ज कर अशोक मकवाणा को गिरफ्तार भी कर लिया है।