अज़हर उमरी | UPUKLive
आगरा। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सूचना एवं महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल ने अपने आगरा भ्रमण के दौरान साउथ एशिया बर्ल्ड बैंक की रीजनल कोर्डीनेटर स्टेफेनिया अवाकर्ली तथा बर्ल्ड बैंक टीम के 8 देशों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, टीम सदस्यों के साथ सोमवार को प्रातः 7 बजे ताजमहल का अवलोकन किया।
टीम के सभी सदस्यों ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारते रहे। टीम के सभी सदस्यों ने एक घण्टे ताजमहल का भ्रमण कर प्रेम की निशानी ताजमहल की प्रशंसा करते हुये आगरा भ्रमण को यादगार बनाने के लिये सभी ने फोटो सेशन भी कराया। ताजमहल भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी पंकज कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन पीके सिंह, उप निदेशक अनूप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार सहित बर्ल्ड बैंक टीम के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
महानिदेशक पर्यटन ने ताजगंज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया
आगरा। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सूचना एवं महानिदेशक पर्यटन श्री नवनीत सहगल ने अपने आगरा भ्रमण के दौरान ताजगंज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रोजेक्ट के अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्य पाठक प्रेस से लेकर मुगल म्यूजियम तक विभिन्न स्थानों पर गहनता से देखा और कम मोटाई के पत्थर लगाने के लिए राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि इस प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने प्रोजेक्ट की धीमी गति पर भी नाराजगी प्रकट करते हुये लेबर की संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार से कार्य होगा तो इसमें अधिक समय लगेगा, इसलिए इस कार्य में ढिलाई सहन नहीं की जायेगी। उन्होंने पाठक प्रेस से मुगल म्यूजियम तक विभिन्न 10-12 स्थानों पर गुणवत्ता देखी और कमियों को सुधारने के सख्त निर्देश दिये।