Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

उत्तर प्रदेश में भाजपा का दूसरा विवादित पोस्टर जारी

$
0
0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों में इन दिनों पोस्टर व होर्डिंग वार काफी तेजी पर है। गोरखपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें विपक्षी दलों को गधा के रूप में प्रदर्शित किया है।
गोरखपुर में इन दिनों सियासी पोस्टरवार में भाजपा कार्यकर्ता भी जमकर कूद पड़े हैं। उन्होंने आज एक ऐसे विवादित पोसटर के साथ प्रदर्शन किया जिसमें विपक्षी दल के नेताओं को गधा के रूप में चित्रित किया है। आज जारी पोस्टर में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सांसद योगी आदित्य नाथ को नायक के रूप में शेर की सवारी करते दिखाया है, जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के असदुद़दीन ओवैसी को गधा के साथ चित्रित किया गया है। इन नेताओं में राहुल गांधी को देश को तोडऩे वाला बताया गया है, जबकि अखिलेश यादव की तस्वीर के सामने मुल्ला भ्रष्टाचारी लिखा गया है। मायावती के नाम के आगे ताज घोटाले का उल्लेख किया गया है तथा असदुददुीन ओवैसी को मुसलमानों को गुमराह करने वाले की संज्ञा दी गई है। यह पोस्टर ऐसे वक्त प्रदर्शित किया गया है, जब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का गोरखपुर में पहली बार कार्यक्रम लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य आज गोरखपुर पहुंचे हैं।

सपा, बसपा व कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया
विवादित पोस्टर को लेकर गैर भाजपा दलों ने तीखी प्रिित्क्रया व्यक्त की है। सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दुर्गेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम और उनकी लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। यह पोस्टर ऊपर से नीचे तक भाजपा की बौखलाहट का प्रतीक है। भाजपा को यह गफलत नहीं होना चाहिए कि ऐसा करके वह आम जनता का भरोसा जीत पाएगी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एसएस पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास दूसरों की नकल करने के अलावा कोई मुद़दा नहीं है। इस पोस्टर से साबित कर दिया है कि नकलची भाजपा की आम जनता में साख नहीं रह गई है। बसपा नेता ब्रजेश कुमार ने इस पोस्टर को भाजपा के मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि दूसरों का अपमान करना भाजपा की संस्कृति रही है। यह पोस्टर उनकी असलियत बता रहा है। इस तरह के कुप्रयासों से भाजपा की लुटिया डूबने से नहीं बचने वाली।

कांग्रेसी भी लगा चुके हैं विवादित पोस्टर
गोरखपुर शहर में पोस्टरवार की शुरुआत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की थी। पिछले दिनों जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एसएस पांडेय एवं महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विवादित पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया था, जिसमें राहुल गांधी को सिंघम के रूप में प्रदशित किया गया था। पोस्टर में दिखाया गया था कि पुलिस अधिकारी सिंघम के रूप में राहुल गांधी रौब के साथ डंडा लहरा रहे हैं और अखिलेश यादव, मायावती, केशवदेव मौर्य, ओवैसी उनसे अपनी गलतियों के लिए माफी मांग रहे हैं। इस पोस्टर के चर्चा में आने के बाद कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सैयद जमाल अहमद से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने कांग्रेस की ओर से किसी को भी ऐसा करने की इजाजत न देने की बात कहकर इस विवाद से पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन एसएस पांडेय व अनवर ने प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को बताया था कि उन्होंने अपने नेता राहुल गांधी को राष्ट्र नायक के रूप में चित्रित किया था। ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है।



Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>