Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

मक्का में उग्र विरोध प्रदर्शन, कारों को लगाई आग

$
0
0
सऊदी अरब के पवित्र नगर मक्का में सैकड़ों मज़दूरों ने मज़दूरी न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किये। अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की कई कंपनियों द्वारा अपने मज़दूरों को मज़दूरी न देने के कारण शनिवार की रात को बहुत से मज़दूरों ने कई बसों को आग लगा दी। 
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये। मक्के के अग्निशमन केन्द्र ने बतया है कि उसने आग लगी 17 बसों की आग बुझाई। इस घटना में बिन लादिन कंपनी के कई कर्मचारी शामिल हैं।
इससे पहले शनिवार को सऊदी अरब के कई नगरों में उन 25 हज़ार मज़दूरों ने प्रदर्शन किये थे जिन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला और अब उन्हें निकालने के आदेश दिये गए हैं।
कुछ पश्चिमी संचार माध्यमों ने हाल ही में बताया है कि सऊदी अरब ने पहली बार विश्व बैंक से दस अरब डालर का क़र्ज़ा लिया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>