Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

ब्राह्मण से इस्लाम मज़हब अपनाने वाली ‘कमला सुरैया’ की भूमिका निभाएंगी विद्या बालन

$
0
0
तिरूवनंतपुरम।हिन्दी फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन एक द्विभाषी फिल्म में अंग्रेजी की प्रसिद्ध लेखिका कमला सुरैया की भूमिका निभाएंगी। सुरैया ने अपने बेबाक लेखन से पारंपरिक विचारों को हैरान कर दिया था। मलयाली-अंग्रेजी भाषा में बनने वाली फिल्म सुरैया के घटनापूर्ण और साहित्यिक जीवन के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन पुरस्कृत मलयाली निर्देशक कमल करेंगे।

लेखिका ने अंग्रेजी में कमला दास के नाम से लेखन किया और मलयाली साहित्य में माधवीकुट्टी के नाम से रचना की। 2009 में उनका निधन हो गया। उससे कुछ सालों पहले उन्होंने इस्लाम कबूल करने के बाद नाम बदलकर कमला सुरैया कर लिया था।
कमल के अनुसार फिल्म एक पारंपरिक, वास्तविक जीवनी नहीं होगी बल्कि वास्तविक जीवन और काल्पनिक स्थितियों का मिश्रण होगी। शूटिंग अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद है। त्रिसूर जिले के पुन्नयूरक्कुलम में एक नायर परिवार में जन्मी थीं। प्रसिद्ध कवयित्री बालमणि अमा उनकी मां थीं। सुरैया ने अपने पीछे एक समृद्ध साहित्यिक विरासत छोड़ी है।

उनकी सबसे सनसनीखेज और संभवत सबसे ज्यादा पढ़ी गई किताब उनका संस्मरण ‘एंते कथा’ मेरी कहानी है। उनकी दूसरी महत्वपूर्ण रचनाओं में ‘चाइल्ड मेमॉयर्स’, ‘समर इन कैलकटा’, ‘अल्फाबेट ऑफ लस्ट’, ‘डिसेंडेंट्स’ और संकलित कविताएं हैं। विद्या के साथ फिल्म में मलयाली अभिनेता पृथ्वीराज भी काम कर रहे हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>