Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

हाजी अली दरगाह के बाहर तृप्ति देसाई का प्रदर्शन

$
0
0
मुंबई की प्रसिद्ध हाजी अली की दरगाह में एंट्री को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं दरगाह के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई और उनका संगठन भी इस प्रदर्शन में शामिल है। उधर मुस्लिम धर्मगुरु और इस्लामिक संगठन इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं और उन्होंने साफ धमकी दी है कि अगर तृप्ति ने दरगाह में घुसने की कोशिश की तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

सपा से जुड़ी कई महिलाएं दरगाह पहुंच गई हैं और उन्होंने तृप्ति को मजार में जाने से रोकने के लिए किसी भी हद तक जाने की बात कही है। भूमाता ब्रिगेड की सदस्यों के मुताबिक सभी धर्मों में महिलाओं को पूजा पाठ और इबादत का समान अधिकार मिलना चाहिए और इसके लिए भूमाता ब्रिगेड काफी अर्से से एक मुहिम छेड़े हुए है।

पहले शनि शिंगणापुर और फिर त्रयंबकेश्वर मंदिर और कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में सफल एंट्री के बाद अब उनका अगला टागरेट हाजी अली दरगाह हैं, जहां महिलाएं प्रवेश की मांग कर रही हैं। तृप्ति ने इस लेकर आज बॉलीवुड के तीनों खानों से अपनी स्थिति साफ करने की अपील की।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>