Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

यह अफ़्रीकी है आज तक का सबसे अमीर व्यक्ति

$
0
0
जान अब्दुल्लाह | UPUKLive

यदि मैंने आपको कहूँ कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी का नाम बताओ तो शायद सवाल पूरा न होने से पहले आपके दिमाग में बिल गेट्स या कार्लोस स्लिम का नाम क्लिक कर जाए लेकिन दुनिया के जिस सबसे अमीर इंसान की बात मैं बताने लगा हूँ उसके आगे बिल गेट्स शायद 40 फीसद भी न हो।

जी हां , यदि आज की मुद्रास्फीति के हिसाब से उसकी दौलत जोड़ी जाए तो वो 400 बिलियन डॉलर बैठेगी जबकि बिल गेट्स की पीक दौलत 136 बिलियन डॉलर से ज़्यादा नहीं पहुँची। विविद हो कि 1 बिलियन का मतलब 1 अरब यानी 100 करोड़ होता है।
आपने कभी 14वी सदी के माली एम्पायर के शासक मन्सा मूसा प्रथम का नाम सुना है? यही है वो व्यक्ति जो इतिहास के सबसे अमीर लोगो की सूची में प्रथम स्थान पर है जबकि कुछ साल पहले 68 बिलियन डॉलर तक पहुँच, दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने कार्लोस स्लिम इस सूची 22वे स्थान पर है।

यह लिस्ट सेलिब्रिटी नेट वर्थ वेबसाइट द्वारा जारी की गयी है। जिसमे आज तक के 26 सबसे रईस लोगो का ज़िक्र है।

दुःख की बात यह है कि इस लिस्ट में एक भी महिला नहीं है और इन 26 लोगो में 14 अमेरिकी है जबकि केवल 3 लोग आज ज़िंदा है।

इस लिस्ट के जारी करने वालो ने 2199.6 प्रतिशत मुद्रास्फीति दर को अपना कर हिसाब निकाला है यानि जिस चीज़ की कीमत 1913 में 100 मिलियन थी उसकी कीमत आज 2299 बिलियन मानी जायेगी के आधार पर।

मन्सा मूसा प्रथम पश्चिम अफ्रीका के माली एम्पायर का शासक था।नमक और सोने से उसने यह अकूत संपत्ति बनाई थी। उसकी बनाई कई मस्जिद आज भी खड़ी है।

मूसा की मृत्यु, 1331 के बाद उसके वंशज सत्ता के लिए गृह युद्धों में पड़ जाने के कारण रियासत सँभालने में विफल रहे।

इस सूची में दुसरे नम्बर है रोथस्चाइल्ड फॅमिली, जिसके वंशज आज भी दुनिया के अमीर लोगो में शुमार है। 18 सदी के अंत में बैंकिंग कारोबार द्वारा मेयर अम्शेल रोथ्सचाइल्ड ने 350 बिलियन डॉलर की दौलत बना ली थी। उसकी दौलत वंशजो में बट चुकी है पर यह परिवार आज भी टॉप रईसों में शुमार है।

तीसरे नम्बर पर जॉन डी रॉकफेलर है, जो आज तक के सबसे अमीर अमेरिकी है। इन्होंने 340 बिलियन डॉलर बनाये।इनकी मृत्यु 1937 में हुई।

इस लिस्ट में सबसे नीचे 82 साल के वारेन बुफे है, उन्होंने अब अपनी सम्पति का बड़ा हिस्सा दान कर दिया है।

सभी 26 लोग इस प्रकार है।

1.मन्सा मूसा प्रथम, (माली का शासक, 1280-1331) $400 बिलियन

2. रोथ्सचाइल्ड परिवार (बैंकिंग और फाइनेंस , 1740- आज तक ) $350 बिलियन

3. जॉन डी रॉकफेलर  (उद्योगपति, 1839-1937) $340 बिलियन

4. एंड्रू कारनेज (उद्योगपति, 1835-1919) $310 बिलियन

5. सार निकोलस द्वितीय (रूस का अंतिम राजा, 1868-1918) $300 बिलियन

6.ओसमान अली खान , आसफ जाह सातवे (हैदराबाद का अंतिम शासक, 1886-1967) $236 बिलियन

7. विल्लियम (इंग्लैंड का राजा, 1028-1087) $229.5 बिलियन

8. मुअम्मर अल गद्दाफी (पूर्व लीबिया शासक, 1942-2011) $200 बिलियन

9. हेनरी फोर्ड (फोर्ड मोटर कम्पनी का मालिक, 1863-1947) $199 बिलियन

10. कॉर्नेलिउस वन्देरबिल्ट (उद्योगपति, 1794-1877) $185 बिलियन

11. एलन रुफुस(राजा विल्लियम का साथी, 1040-1093) $178.65 बिलियन

12. बिल गेट्स(माइक्रोसॉफ्ट के स्वामी, 1955- आजतक ) $136 बिलियन

13. विल्लियम डे वेर्रेन, (??, ??-1088) $146.13 बिलियन

14. जॉन जैकब एस्टर (व्यवसायी, 1864-1912) $121 बिलियन

15. रिचर्ड फिट्ज़लन,(इंग्लिश नोबलमैन, 1306-1376) $118.6 बिलियन

16. जॉन ऑफ़ गुआंत (एडवर्ड तृतीय का बेटा, 1330-1399) $110 बिलियन

17.स्टेफेन गिराड (शिपिंग और बैंकिंग, 1750-1831) $105 बिलियन

18. एलेग्जेंडर तुर्नि स्टीवर्ट (व्यवसायी, 1803-1876) $90 बिलियन

19. हेनरी (इंग्लिश नोबलमैन, 1310-1361) $85.1 बिलियन

20. फ्रेड्रिच वेयरहयूसेर(टिम्बर मर्चेंट, 1834-1914) $80 बिलियन

21. जे गौल्ड (रेल रोड टाइकून, 1836-1892) $71 बिलियन

22. कार्लोस स्लिम(व्यवसायी, 1940- आज तक) $68 billion

23.स्टेफेन वैन रेंससेलेर(भूमि मालिक, 1764- 1839) $68 बिलियन

24. मार्शल फील्ड (मार्शल फील्ड कम्पनी, 1834-1906) $66 बिलियन

25. सैम वालटन (वालमार्ट मालिक, 1918-1992) $65 बिलियन

26. वारेन बुफे (निवेशक, 1930- आजतक) $64 बिलियन

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>