पटना। झारखंड में पदस्थापित डीआईजी रंजीत कुमार पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाया है। महिला डीआईजी की शरहज है। जिसे वे लगातार अपने साले पर केस वापस लेने के लिए मरवाने की धमकी दे रहे हैं।
ईनाडु की रिपोर्ट के अनुसार महिला बक्सर जिले की रहने वाली है और अपने पति पर उसने बक्सर में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया हुआ है। डीआईजी साहब इस महिला को केस वापस लेने के लिए लगातार धमकी दे रहे हैं धमकी से तंग होकर महिला ने भाजपा नेता सुशील मोदी के जनता दरबार में गुहार लगाया।
पीड़ित महिला ने कहा कि डीआईजी साहब लगातार केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। केस वापस नहीं लेने पर जान से मरवाने की धमकी देते हैं। वहीं, ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे।
संध्या जायसवाल नाम की इस महिला की शादी 2012 में हुई थी और डीआईजी साहब महिला के पति के बहनोई लगते हैं। कई सालों से दहेज़ प्रताड़ना से परेशान संध्या फ़िलहाल अपने मायके में है।