रामपुर | UPUKLive
कांग्रेस नेता फैसल खां लाला की फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गयी थी। मामले में फैसल ने सपा मंत्री आज़म खां के इशारे पर पुलिस द्वारा आग लगाने का आरोप लगाया था। इसके बाद रामपुर की एसपी साधना गोस्वामी और डीएम राकेश कुमार सिंह ने देर रात संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस का फैसल लाला के आरोपों को निराधार बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफसरों ने कहा कि फैसल ने खुद आग लगाई। जनता को गुमराह कर अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एसपी साधना गोस्वामी का कहना है कि फैसल लाला झूठे आरोप लगा रहे हैं। कोई पुलिसकर्मी उनकी फैक्ट्री में नहीं गया। वो चर्चा में रहने के लिए अफवाह फैला रहे हैं।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मार्केट में पैमाइश के लिए प्रशासन की टीम गयी थी, लेकिन वह टीम काफी समय पहले वहां से निकल आई थी। उसके बाद फैसल लाला ने खुद आग लगा ली और प्रशासन को बदनाम कर रहे हैं।