Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

रेप के बाद पत्नी के प्राइवेट पार्ट को पेचकस से किया घायल फिर मिर्च डाल दी

$
0
0
हिसार। एक पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले पत्नी के साथ रेप किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट को पेचकस से घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसने जख्म पर मिर्च भी डाल दी। पुलिस ने पति पर रेप और तीन अन्य पर प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

विवाहिता ने महिला थाने में शिकायत देकर कहा कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। पति उसके साथ मारपीट करता रहता है। छह-सात बार पंचायत में समझौता हो चुका है। पंचायत में ससुराल पक्ष उसे ठीक से रखने पर सहमत हो जाता और कुछ दिन बाद फिर प्रताड़ित करने लगता है।

पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पति, सास, देवर और देवरानी ने उसके साथ क्रूरता की हद पार कर दी। पति ने रेप तो किया ही साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर पेचकश से चोट मारी। फिर उस पर मिर्च डाल दी।

इसके बाद पति, सास देवर और देवरानी ने उस पर तेजाब भी डाला। हालांकि उस पर कुछ छींटे ही पड़े। एएसआई शीला देवी की टीम ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>