फेसबुक, ट्विटर और ह्वाट्सअप पर एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हुई है. लोग इसे एक दूसरे को खूब सेंड-फारवर्ड कर रहे हैं. दरअसल कुछ रोज पहले मुलायम सिंह यादव खानदान में बहू बनकर आईं अपर्णा यादव को भी सपा ने अगले विधानसभा का टिकट देने का ऐलान कर दिया तो देश भर के पढ़े लिखे लोग शाक्ड रह गए. इसके बाद कुछ लोगों ने एक लिस्ट बनाई जिसमें मुलायम खानदान के लोगों का पूरा ब्योरा देते हुए उनके एमपी, एमएलए आदि होने का आंकड़ा पेश किया गया और दिखाया गया है कि किस तरह समाजवाद के नाम पर एक पूरा परिवार सत्ता की मलाई चाटने में व्यस्त मस्त है.
इसके जरिए बताया गया कि जिन समाजवादियों के कंधे पर पूरे देश समाज के विकास का जिम्मा था, वो अब केवल कुनबे के विकास तक सीमित हो गए हैं और पूरा कुनबा दोनों हाथों से सूबे को लूटने में जुटा हुआ है. इस कारण पूरा प्रदेश अराजकता की ओर बढ़ते हुए कानून की राज की जगह जंगल राज में तब्दील हो गया है. आप भी पढ़िए वो वायरल पोस्ट जो यूपी के कथित समाजवादी मुलायम सिंह यादव के समाजवाद की पोल खोलती है...
समाजवाद की नयी परिभाषा... जिसे जान कर लोहिया भी शर्मसार हैं...
1- मुलायम सिंह यादव - सांसद
2- अखिलेश यादव (पुत्र) - मुख्य्मंत्री
3- रामगोपाल यादव (भाई) - सांसद
4- डिम्पल यादव (पुत्र वधू) - सांसद
5- धर्मेंद्र यादव (भतीजे) - सांसद
6- अक्षय यादव (भतीजे) - सांसद
7- तेजप्रताप यादव (पोते) - सांसद
8- शिवपाल सिंह यादव (भाई) - विधायक (मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)
9- अंशुल यादव (भतीजे) - जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा
10- संध्या यादव (भतीजी) - जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपुरी
11- मृदुला यादव (भतीजे की पत्नी) - ब्लॉक प्रमुख सैफई
12- अजंट सिंह यादव (बहनोई) - ब्लॉक प्रमुख
13- प्रेमलता यादव (भाई की पत्नी) - जिला पंचायत सदस्य
14- सरला यादव (भाई की पत्नी) - निदेशक जिला सहकारी बैंक इटावा
15- आदित्य यादव (भतीजे) - PCF के चेयरमैन
16- अनुराग यादव (भतीजे) - राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा
17- अरबिंद यादव (भांजे) - एमएलसी
18- बिल्लू यादव (भांजे) - ब्लॉक प्रमुख करहल
19- मिनाक्षी यादव (भांजे की पत्नी) - जिला पंचायत सदस्य मैनपुरी
20- वंदना यादव (रिश्तेदार) - जिलापंचायत अध्यक्ष हमीरपुर
और अब पुत्रवधू अर्पणा यादव - प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र लखनऊ कैंट
वाह रे समाजवाद....
साभार - सोशल मीडिया/भड़ास ४ मीडिया