गया। एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का गिरेबान पकड़ा और घर के बाहर खींचते हुए ले आई। फिर उससे धोखेबाज, बेवफा जैसे शब्द का प्रयोग करते हुए बोली कि आज ही मुझसे शादी करो। वो बार-बार बस यही रट लगाए जा रही थी।
लड़की अपने सात महीने के मासूम बच्चे को बार-बार दिखाकर कह रही थी कि इस लड़के का बच्चा है ये। इसने मुझे धोखा दिया है। वह उससे बच्चे के पिता का हक भी मांग रही थी। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो चुकी थी।
यह मामला फतेहपुर थाना के नवडीहा झुरांग का है। करीब दो साल पहले यहां के एक गरीब परिवार की लड़की अख्तरी खातून इसी गांव के एक अमीर घराने के मसूक खां से प्यार कर बैठी। दोनों उस समय नाबालिग थे। लड़के ने लड़की को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। लड़की जब गर्भवती हो गई तो प्रेमी उससे दूर भागने लगा था।
सड़क पर चार घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद लड़की बॉयफ्रेंड को पुलिस स्टेशन ले गई। युवक मसूक खां का कहना था कि लड़की मुझ पर झूठा आरोप लगा रही है। मैं तो इसे पहचानता भी नहीं। डीएनए टेस्ट होगा तो देखा जाएगा। उसने कहा कि वह किसी भी हाल में उससे शादी नहीं करेगा।
बताया जाता है कि युवक और लड़की का घर गांव में बिल्कुल आमने-सामने है। एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि रामपुर थाना में दोनों को लाया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। पूरी जानकारी के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।