Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

नशे के मजे के लिये 'वो'परोस देते थे दोस्तों के सामने

$
0
0
इंदौर।वैवाहिक रिश्ते को शर्मशार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। मामला देवास का है। महिला ने पुलिस से अपने दोनों बच्चों को भी ससुराल से वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल, मामले की जांच महिला थाने द्वारा की जा रही है।

पीड़ित महिला अनाथ है और उसकी परवरिश और बचपन अनाथालय में गुजरा। इसके बाद रोजी-रोटी के लिए महिला लोगों के घरों में मजदूरी करने लगी। फिर शादी हो गई लेकिन बेबस और बेसहारा महिला को पति से भी धोखा मिला। 
पैसे के लिए करवाना चाहता था देह व्यापार 
ईनाडु की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बताया कि उसके पति को नशे की लत है और वह नशे के लिए उससे पैसे की मांग करता था। जब महिला पैसे या नशा उपलब्ध नहीं करा पाती थी तो पति उसे व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था। महिला ने बताया कि पति कई बार उसे घर से भी बाहर निकाल देता था।

नशेड़ियों के सामने कर देता था पेश
पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। वह बच्चों के पालन-पोषण के लिए लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। महिला ने बताया कि पति ने उसे लोगों के घरों में काम करने से मना कर दिया और कहा कि वह वो काम करे जिसमें ज्यादा रुपए मिलें।

आरोपी महिला को देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता था। महिला के मना करने पर पति उसे यातनाएं देता था। महिला ने बताया कि उसका पति नशेड़ियों के बीच पेश कर देता था। कुछ समय पहले वह पति की चुंगल से छूटकर इंदौर पहुंची। महिला के घर से भागने के बाद उसके पति ने ख़ुदकुशी कर ली। 

बच्चे दिलवाने की गुहार
इंसाफ की गुहार में महिला दर-दर भटकने के बाद वह एमवायएच पहुंची। वहां से महिला राहत सेंटर में महिला ने अपना दर्द बयान किया। महिला ने बताया कि उसे खतरा है इसीलिए उसने इंदौर पुलिस से प्रोटेक्शन मांगा है और अपने बच्चे दिलाने की भी मांग रखी है।

महिला थाने को सौंपी जांच 
पीड़िता की पीड़ा सुनने के बाद इंदौर डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने इंदौर महिला थाने को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। साथ ही महिला को उसके बच्चे दिलाने में मदद करने का आदेश भी दिया है। फिलहाल पीड़िता को वापस उसी संस्था में भेज दिया गया है, जहां वह रह रही थी।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>