Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

कासगंज के भरगैन में अरबी वेषवूषा में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

$
0
0
अज़हर उमरी 
कासगंज/भरगैन।मुस्लिम बाहुल्य कस्बा भरगैन में ईदमीलादुन्नवी पर जुलूस निकला। रास्ते सजे हुए थे। सभी जुलूस मार्गों पर रंग-बिरंगी रोशनी बिखरी हुई थी। जुलूस का आगाज तिलावत-ए-कुरआन से कारी कलीम खान ने किया।

कस्बा भरगैन में जुलूस-ए-मुहम्मदी सुबह 9 बजे शहर भ्रमण के लिए निकला। कोई अरबी तो कोई पठानी वेषवूषा में था। किसी की पगड़ी सफेद, हरी तो किसी की पीली थी। सूरत, शक्ल, कद, काठी सब जुदा था। लेकिन जुबां पर बोल एक ही थे। हुजूर की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा...। और उनकी आमद के जश्न में खुशी से झूम रहे है। 

कारी कलीम नूरी ने कहा कि आज के दिन मुहम्मद साहब की पैदाइश हुई और सभी के लिए रहमतुल्ललिल आलमीन बनाकर भेजे गए। जुलूस को कस्बे की जामा मस्जिद, बीच थोक, नत्थू थोक, भीकन थोक, रोशन महल, जहानी थोक, लाल बाग, हसन थोक, तलहटी, अहमद थोक, अफजल थोक से गुजारकर जामा मस्जिद के तकिए पर समाप्त हुआ। 

चेयरमैन अब्दुल्ला खान, पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस, बसपा नेता अहमद हुसैन, आरिफ पठान, फौजी इश्के नवी, गुड्डू खान, डा. इस्लाम नवी, अब्दुल अलीम हबीबी अत्तारी, आतिफ अत्तारी, तारिक अत्तारी, मुशर्रत अत्तारी, डा. आसिफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>