अहमदाबाद।गोरक्षा का संदेश देने के लिए अहमदाबाद में गोद ली गई गाय 'पूनम'की शादी भावगर के सांड 'अर्जुन'से कराई जाएगी। यह शादी होली के दिन गुरुवार को होगी। शहर के एक धार्मिक संगठन की तरफ से इस शादी का आयोजन किया जा रहा है।
इस शादी के लिए 'पूनम'के सगे संबंधियों के अलावा 200 लोग दूल्हे 'अर्जुन'के घर भावनगर के बगदाना गांव पहुंचेंगे। शादी में वर-वधु की साज-सज्जा का भी खास इंतजाम किया गया है। पूनम के लिए लाल रंग की साड़ी और नेट का शॉल लिया गया है, जबकि अर्जुन के लिए सफेद रंग के कपड़े खरीदे गए हैं।

उन्होंने बताया, 'पूनम हमारी प्यारी बेटी की ही तरह है। वह हमारे सामने ही बड़ी हुई है। नाम पुकारे जाते ही बेटी की तरह हमारे पास चली आती है। अब वह जवान हो गई है और संतान को जन्म देने के काबिल हो गई है। ऐसे में हमारी मान्यताओं के मुताबिक हमने उसके लिए दूल्हा ढूंढ़ा है।'
गुजरात में गोरक्षा से जुड़े कार्यक्रम तेजी से बढ़े हैं। हाल में ही राजकोट के 8 लोगों ने गाय को 'राष्ट्रीय माता'का दर्जा देने की मांग के साथ खुदकुशी करने की कोशिश की। कीटनाशक खाने की वजह से इसमें से एक शख्स की मौत हो गई। एनबीटी
सांकेतिक तस्वीरें।