Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

'अजब प्रेम की गजब कहानी', आप भी पढ़िये

$
0
0
हुबली। लड़कियां अपना जीवनसाथी चुनने में हमेशा कई बातों का ख्याल रखती हैं। पढ़े-लिखे के साथ ही स्टाइलिश लड़के पहली पसंद होते हैं। हम आपको ऐसी लव स्टोरी बता रहे हैं, जहां एक लड़की ने सभी को आश्चर्य में डालते हुए दिव्यांग लड़के से प्यार किया और उससे शादी भी की।

जानकारी के मुताबिक, मंजुनाथ शारीरिक रुप से अक्षम हैं। वे कर्नाटक के धारवाड़ जिले के रहने वाले हैं। उसकी संघर्ष की कहानी औरों के लिये भी प्रेरणादायक है। उसने अपनी शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़ते हुए डिग्री पूरी की। वह वर्तमान में बेंगलुरू में निजी फर्म में काम कर रहा है। 
लड़की नीलावन ने पीयूसी सेकेंड ईयर (प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज) पूरा कर लिया है। नीलावन की मुलाकात मंजूनाथ से होती है। नीलावन, मंजूनाथ के उत्साह और जज्बे से इतना प्रभावित होती है कि वह उसे अपना जीवनसाथी मान लेती है। दोनों का प्यार बढ़ता गया और बात शादी तक पहुंच गयी। इस बात की जानकारी जब लड़की के माता-पिता को हुई तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।

बावजूद इसके दोनों ने हिम्मत नहीं हारी। नीलावन ने अपने माता-पिता पर दबाव डाला और शादी के लिये मनाने की तमाम कोशिशें की। नीलावन की कोशिश रंग लाई और उसके माता-पिता मंजूनाथ के साथ उसकी शादी के लिये तैयार हो जाते हैं। इस तरह दोनों की 'लव स्टोरी'शादी में बदल जाती है और पूरा परिवार उन्हें आशीर्वाद देता है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>