मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी शहर से एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 17 साल की लड़की के साथ अपने परिवारवालों की मौजूदगी में बलात्कार किया और इस घटना का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले की शिकायत लड़की के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को लड़की को आरोपी अपनी बहन के घर ले गया जहां उसके साथ नदीम नाम के लड़के ने रेप किया। इतना ही नहीं रेप का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकाया कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर डाल देगा। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई थी तब आरोपी के परिवार वाले घर पर ही थे।
एस.पी.के आदेश पर नदीम, उसकी बहन अफसाना, पिता इकराम, चाचा कामिल और मां सरवरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।