Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

जसपुर में सटटा किंग को मारी गोली

$
0
0
जसपुर | UPUKLive

नगर के सटटा किंग को उसके घर में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल सटटा किंग का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर किया गया है। सटटा किंग के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इनमे एक काशीपुर  के अल्लीखां का निवासी बताया गया है।मामला पैसो के लेन देन का बताया गया है।

मंगलवार को मोहल्ला नत्थासिंह निवासी दिनेष उर्फ दीनू पुत्र सूरज सिंह अपने घर में था। बताते है कि एक युवक ने उसे आवाज दी। तथा उसके घर में घुस गया। कुछ बोलचाल होने के बाद युवक ने तमंचा निकालकर दीनू के दिल के पास गोली मार दी।
इससे दीनू घर में ही गिर गया। तथा आरोपी भाग गया। गोली लगने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दीनू को सरकारी अस्पताल लाया गया। ईएमओ संतोश उप्रेती सर्जन ने उसका प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। संतोश उप्रेती ने बताया कि दीनू के दिल के पास गोली मारी गई है। गोली दीनू के षरीर के अंदर ही बताई गई है। 

एसएसआई अषोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्टया मामला रूपयों के लेने देन लग रहा है। परिजनों ने षाकिर, सलीम बिल्डर्स निवासी जसपुर एवं काषीपुर निवासी फिरोज पुत्र इदरीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने षाकिर एवं सलीम को हिरासत में ले लिया है। जबकि फिरोज पुलिस पकड़ से बाहर है। उधर एएसपी कमलेष उपाध्याय एवं सीओ जेसी टम्टा ने कोतवाली पहुंचकर गोली मारने वाले आरोपी को जल्द पकड़ने के आदेष दिए।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>