
ठाकुरद्वारा के स्वास्तिक मैरिज हाल में आयोजित कैडर कैंप के मुख्य अतिथि जोन काआर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक ग्रीशचंद ने कहा कि मुलायम सिंह के घर शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस मुख्यिा मोहन भागवत भी शिकरत करते हैं। बाहर से मुलायम सिंह समाजवादी का चोला पहनकर मुस्लिमों को छलकर प्रदेश में राज करते हैं।
भाजपा गौरक्षा के नाम पर पहले मुसलमानों को प्रताड़ित करती थी। अब दलितों को भी निशाना बनाया जा रहा है। दोनों सरकारों से जनता आजिज आ चुकी है। बसपा प्रत्याशी विजय यादव ने कहा कि विकास के लिए आपस में भाईचारा जरूरी है। उन्होंने हिंदू मुस्लिम से भेदभाव मिटाकर बसपा को मजबूत बनाने की अपील की है।
इसमें जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर पूजन प्रसाद, मुंशीराम कश्यप, कांठ प्रत्याशी नासिर कुरेशी, अर्जुन सागर, यसवीर सिंह, संजय यादव, रामपाल गौतम, पूर्व प्रधान मोहब्बत अली, शहादत हुसैन, शमीम अंसारी, नन्हे अंसारी, बबलू यादव, डा. मोहम्मद नबी आदि थे।