मुजफ्फरनगर। एक महिला के साथ हुई कथित छेड़छाड़ के बाद विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गये हैं |
पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ के बाद दो समूहों के बीच पथराव का मामला सामने आया है जिसमें , छह लोग घायल हो गये हैं |
एसपी सिटी संतोष कुमार ने बताया कि कथित तौर पर छेड़छाड़ महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है |इलाक़े में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है |
रिपोर्टों के अनुसार, 4 दिन पहले एक महिला के साथ कथित तौर पर मार पीट की गयी थी । आईजी पुलिस नवनीत सिकेरा ने मुजफ्फरनगर पुलिस से कहा कि छेड़छाड़ के आरोपी और महिला के खिलाफ फ़ौरन सख्त कार्रवाई की जाए |
लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाए जाने से नाराज़ भीड़ ने पुलिस स्टेशन के पास जमा हुए और पत्थर फेंके।
आंदोलनकारियों में से एक ने आरोप लगाया कि हमारी लड़की को पीटा और उसी को थाने ले जाया गया जबकि आरोपी के ख़िलाफ़ अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है |
गौर तलब है कि मुजफ्फरनगर में 2013 में कथित तौर पर छेड़छाड़ की एक घटना जो बाद में सांप्रदायिक दंगे में बदला गयी थी इस घटना के दौरान 61 लोगों की जान चली गयी थी |