फ्रांस के एक और शहर में बुर्किनी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल यह फैसला कोर्सियन गांव और नॉर्थ अफ्रीकन लोगों के बीच भड़के दंगे के बाद लिया गया है। हिंसा के चलते शनिवार को आइसलैंड की राजधानी बस्तिया के सिसको गांव में 100 पुलिस वालों को बुलाना पड़ा। हालांकि दंगे के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय प्रेस के मुताबिक हिंसा तब शुरू हुई जब टीनएजर्स के एक समूह और उनके परिवारों ने बुर्किनी पहन स्विमिंग कर रही महिला की तस्वीरें उतारनी शुरू कर दी। बुर्किनी पहनी महिला के चेहरे के अलावा पूरा शरीर ढका रहता है और यह इस्लामी कायदे कानून के ढांचे में पूरी तरह फिट बैठता है। बुर्किनी को खासतौर पर स्विमिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
हालांकि घटना को देखने वाली एक नाबालिग लड़की ने अलग ही कहानी सुनाई है। लड़की के मुताबिक तीन लोग एक टूरिस्ट के साथ बहस कर रहे थे, उन पर बुर्किनी पहनी एक महिला की तस्वीरें लेने का आरोप था। हालांकि फ्रांस की मीडिया ने लड़की को नाबालिग के तौर पर मेंशन किया है।