भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक बड़ा फैसला लेकर सभी फैन्स को चौंका दिया है। सानिया मिर्ज़ा ने अपनी सफलतम साथी मार्टिना हिंगिस से जोड़ी तोड़ने का फैसला किया है। सानिया और मार्टिना की जोड़ी ने विश्व टेनिस में तहलका मचा दिया था। हर जगह सानिया के साथ मार्टिना का नाम जोड़ा जाने लगा था लेकिन मार्टिना से अलग होने का फैसला सभी को चौंका गया।
इस जोड़ी ने पिछले साल कुल नौ खिताब जीते थे। इस जोड़ी की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत ही सानिया मिर्ज़ा विश्व रैंकिंग में नंबर बन बन पाई थी। मार्टिना से अलग होने का असर उनके खेल पर भी पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टेनिस स्टार के मार्टिना से जोड़ी तोड़ने की खबर की पुष्टि भी हो गई है। बताया जा रहा है कि सानिया मिर्ज़ा अब चेक गणराज्य की खिलाड़ी बारबोरा स्ट्रीकोवा के साथ जबकि हिंगिस अमेरिका की कोको वंदेवेघे के साथ अपनी नई जो़ड़ी बनाएँगी। जाहिर तौर पर सानिया मिर्ज़ा के इस फैसले से उनके प्रशंसको को थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन साथ ही साथ नई जोड़ी के लिए उत्साह भी देखा जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने लगातार 41 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। इन दोनोंं की जोड़ी 16 महीने तक चली जिसमें इन्होंने कुल 14 ट्राफियाँ अपने नाम की, जिसमें तीन ग्रैंड स्लैम भी शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी रियो ओलम्पिक में भी खेल रही हैं।
सानिया अब गणराज्य की स्ट्रीकोवा के साथ सिनसिनाटी टूर्नामेंट में खेलेंगी। इसके बाद इस सत्र के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपेन में भी गणराज्य की स्ट्रीकोवा के साथ जोड़ी बनाएँगी। मीडिया में रिपोर्ट्स में सानिया के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बारबोरा स्ट्रीकोवा का बैकहैंड काफी अच्छा है। इससे सानिया को काफी मदद मिलेगी। लेकिन मार्टिना जैसी कामयाबी इस जोड़ी को भी मिलेगी इस बारे मे अभी से कुछ कहना मुश्किल है।