Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

पुलिस की जांच रिपोर्ट : ज़ाकिर नाइक पर आतंकवाद को 'सही ठहराने'का आरोप

$
0
0
मुंबई पुलिस ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के भाषणों से जुड़ी जांच रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में जाकिर नाइक के भाषणों को महाराष्ट्र में बैन करने की बात की गई है। जाकिर पर दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने का आरोप लगाया गया है। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक महीने पहले मुंबई पुलिस को जाकिर के भाषणों की जांच का आदेश दिया था। रिपोर्ट के अनुसार पहली नजर में ऐसा लगता है कि जाकिर 'आतंकवाद को सही'ठहराते हैं।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार 71 पेजों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जाकिर के भाषण लोगों के दिमाग में धर्म को लेकर 'पूर्वग्रह'पैदा करते हैं। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अब सरकार इस पर कानूनी रूप से विचार करेगी और आगे की कार्यवाही करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जाकिर के भाषण 'धार्मिक सौहार्द'बिगाड़ने और 'कट्टरता'फैलाने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने जाकिर नाइक और उसकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से 30 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
इस से पहले मुंबई पुलिस ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के दो कर्मचारियों अर्शी कुरैशी और रिजवान खान के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने और आतंकवादी संगठन आईएस में भर्ती करवाने का केस दर्ज किया था। इन दोनों आरोपियों को पिछले महीने केरल से गिरफ्तार किया गया था। इन पर आरोप था कि इन्होंने 21 युवकों को आईएस से जुड़ने के लिए उकसाया था।

जाकिर नाइक और उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर गृह मंत्रालय ने सोमवार को नोटिस जारी किया था। मंत्रालय ने संस्था पर विदेशी चंदे से मिले पैसे को राजनीतिक और कट्टरता फैलाने पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नाइक और उसके एनजीओ से 30 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।


इस रिपोर्ट में केरल मे से लापता लोगों में से एक अशफाक के पिता की पुलिस में की गई शिकायत का भी जिक्र है। जिसमें अशफाक के पिता ने अर्शीद कुरैशी और रिजवान शेख पर उनके बेटे को आईएस में भर्ती होने के लिए उकसाने का आरोप है। रिपोर्ट के दो पेजों में 10 पॉइंट्स के जरिए निष्कर्ष लिखा गया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>