Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

पति बोला किसी से भी बना लो संबंध, मुझे बच्चा चाहिए

$
0
0
बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी पत्नी को किसी भी पुरुष से संबंध बनाने को बाध्य किया। लेकिन पत्नी ने सिर्फ इनकार कर दिया, बल्कि पति की पिटाई भी कर दी। दरअसल, पूरा मामला नपुंसकता से जुड़ा हुआ है।
खबरों के अनुसार 32 वर्षीय युवक सेक्स नहीं कर सकता था। लेकिन परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। आखिरकार दबाव पड़ने पर उसने शादी तो कर ली, लेकिन पत्नी से दूरी बरतने लगा। युवक के अनुसार उसके साथ काम करने वाले साथी भी जानते थे कि वो नपुंसक है। शादी के बाद लड़की घर आई, तो वह बहाना बनाने लगा। वह साथ में रहने को तैयार नहीं था। उसने कुछ दिनों का समय मांगा। इसके बाद लड़की वापस अपने घर आ गई।
ऐसा कुछ महीने तक चलता रहा। इस दौरान लड़की और उसके परिवार वालों ने जब भी लड़के के ऊपर दबाव डाला, लड़के ने किसी न किसी बहाने सुहागरात से इनकार कर दिया। आखिरकार परिवार के दबाव में लड़का सुहागरात मनाने राजी हो गया और लड़की एक बार फिर लड़के के घर आ गई। इसके बाद अपने पति के बारे में युवती को पता चल गया और परिवार की खातिर वह उसके साथ रहने को तैयार हो गई, लेकिन जब लड़के के परिवार और उसके दोस्तों ने बच्चे के बारे में दबाव बनाना शुरू किया, तो पति ने पत्नी के सामने एक अजीबो-गरीब फरमाइश रखी दी।
युवक ने पत्नी से कहा कि वह जिससे चाहे संबंध बना ले और बच्चा पैदा कर ले ताकि वह अपने परिवार और दोस्तों को यह बोल सके कि वह नपुंसक नहीं है। पति की यह फरमाइश सुन पत्नी के होश उड़ गए और उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जब युवक लगातार पत्नी पर दबाव डालता रहा तो परेशान होकर युवती ने सोमवार को पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद युवती ने अपने और पति के परिजनों को नपुंसकता की बात बताई। पति को पीटने के बाद युवती अपने घर वापस चली गई।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>