Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

बीजेपी सांसद की अय्याशी का खुलासा, सेक्स रैकेट चलाने वाले करते थे लड़की सप्लाई

$
0
0
नई दिल्ली।देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें कई बड़े नेताओं का नाम भी इसमें शामिल हो रहा है। वहीं डुमरियागंज से बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का नाम भी सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सेक्स रैकेट में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का नाम बताया जा रहा है। पुलिस को जगदम्बिका पाल का लेटर हेड बरामद हुआ है। जिसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। बता दें कि जहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। वहां से सांसद जगदंबिका पाल के लेटर हेड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक शख्स पीएन सान्याल को सफदरगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल इनकम टैक्स के छापे के दौरान सेक्स रैकेट चलाए जाने की हकीकत सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले नेताओं व अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करते थे।

छापे के दौरान उज्बेकिस्तान की एक लड़की भी पकड़ी गई है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सांसदों के लेटर हेड की सत्यता की जांच की जा रही है।

जगदंबिका पाल इससे पहले कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में चले गए। जगदंबिका पाल पहले बस्ती से चुनाव लड़ते थे। उसके बाद उन्होंने सिद्धार्थनगर से चुनाव में खड़े होने लगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>