क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी मस्जिद में रोजा खोलने के लिए कुरान शरीफ की तिलावत के साथ गायत्री मंत्र का जाप किया जाता हो।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली गेट पर स्थित मक्की मस्जिद में रोजा खोलने के लिए जहां एक ओर मौलाना लोग कुरान शरीफ की तिलावल करते हैं तो वहीं, दूसरी ओर महामंडलेश्वर गायत्री मंत्र का जाप करते हैं। सर्व धर्म समभाव की मिसाल पेश करने वाली इस मक्की मस्जिद में रोजा इफ्तार के समय हिंदू-मुस्लिम सहित सिख्ा और ईसाई संप्रदाय के लोग भी मौजूद होते हैं। इफ्तार के समय सभी संप्रदाय के लोग अपने ईश्वर को याद करते हैं और अपने-अपने धार्मिक मंत्रों का उच्चारण करते हैं।