झारखण्ड। घटना 10 जून को चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के सिरिंगसिया गांव की है। यहां महिला परिवार के साथ अपने घर पर सोई हुई थी, तभी आशीष लागुरी और बहादुर सिंह लागुरी अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुस गया।
आरोपियों ने महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसे मारते पीटते हुए गांव में ही जुरिया लागुरी के घर ले गए। यहां तीनों आरोपियों के अलावा मंत्री लागुरी, रमेश लागुरी, जिंगा लागुरी और मंगल लागुरी ने उससे मारपीट करते हुए कमरे में बंद करके बारी बारी उससे बलात्कार किया।
इतने जुल्मों सितम के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो वो नग्न हालत में ही उसे घसीटते हुए गांव के चौराहे पर ले गए। यहां सुबह तक महिला इसी हालत में पड़ी रही। सुबह उसका पति और देवर उसे उठाकर घर लाए। जहां महिला की हालत बिगड़ गई, यहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने जैसे तैसे हिम्मत कर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी अभी फरार हैं।