श्रीगंगानगर (राजस्थान)। जिला मुख्यालय पर पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। मकान मालिक नेपाल से लड़कियों को ऑन कॉल बुलाकर देह व्यापार कर रहा था। बदले में लड़कियों को रोजाना के हिसाब से भुगतान मिलता था। पुलिस ने जब आरोपित के पुरानी आबादी में कोढि़यों वाली पुली स्थित मकान पर दबिश दी तब लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पे मकान मालिक अनिलकुमार, ग्राहक रणजीतकुमार, नेपाली मूल की 27 वर्षीय रोशाना थापा, 35 वर्षीय मेघा थापा और 33 वर्षीय पवित्रा थाना को गिरफ्तार किया है।
जिस्म का कारखाना चलाने वाले आरोपित अनिलकुमार ने सीओ सिटी हजारीराम चौहान को बताया कि वह एक लड़की को एक सप्ताह के लिए बुलाता था। इसके बदले दस हजार रुपए भुगतान करता था। इतने रुपयों में एक लड़की एक सप्ताह तक उसके पास ठेके पर काम करती थी। वह ग्राहकों से एक-एक घंटे का चार्ज करता था। ग्राहकों को एक लड़की पांच सौ से लेकर पंद्रह सौ रुपए तक में एक घंटे के लिए उपलब्ध कराई जाती थी। आरोपित ने अपने मकान में चार कमरे जिस्मफरोशी के लिए ही बना रखे थे। ग्राहकांे को हाफ बॉडी मसाज के साथ भरपूर सेक्स का आनंद दिया जाता था। फुल बॉडी मसाज की सुविधा भी थी।