Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

रमजान में चीन ने रोजा रखने पर लगाया प्रतिबंध

$
0
0
रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होते ही चीन ने शिनजियांग प्रांत में कुछ वर्गों के लिए रोजे रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिन लोगों के रोजे रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें सरकारी अधिकारी, स्‍टूडेंट्स और बच्‍चे शामिल हैं। 

इसके साथ ही सभी रेस्‍तरां को रमजान के महीने के दौरान खुले रहने का आदेश भी दिया गया है। चीन की सरकारी वेबसाइट पर इस बारे में निर्देश जारी किया गया। 
दरअसल, चीन की सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी आधिकारिक रूप से ईश्‍वर को नहीं मानती और पिछले कई सालों से वह सरकारी कर्मचारियों और छोटे बच्‍चों के रोजे रखने पर प्रतिबंध लगाती रहती है। शिनजियांग में मुस्लिम आबादी एक करोड़ के करीब है और इनमें से ज्‍यादातर उइगर मुसलमान हैं। 

शिनजियांग प्रांत में पिछले हफ्ते कई स्‍थानीय सरकारी विभागों ने अपनी वेबसाइट्स पर रोजा नहीं रखने को लेकर नोटिस जारी किया था। सेंट्रल शिनजियांग के कोरला सिटी की सरकारी वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया था, 'पार्टी मेंबर्स, काडर्स, सिविल सर्वेन्‍ट्स, स्‍टूडेंट्स और नाबालिग रमजान के दौरान रोजा नहीं रखें और ना ही धार्मिक गतिविधियों में शामिल हों। इसके अलावा रमजान के महीने के दौरान फूड और ड्रिंक का बिजनस बंद नहीं होना चाहिए।'

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>