Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर पोती कालिख और पहनाई जूते की वरमाला

$
0
0
मधुबनी।बारात आ चुकी थी, दुल्हन-दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए तैयार बैठी थी। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने दूल्हे को खदेड़ भगा दिया। 

यह मामला खुटौना पंचायत के वार्ड 15 नवटोली गांव का है। जयनगर प्रखंड के पड़वापचहर गांव के रंजीत कुमार कामत की शादी खुटौना नवटोली की एक लड़की से तय हुई थी। वरपक्ष बरात लेकर आए। द्वारपूजन के बाद जयमाला की रस्म अदायगी हुई।

इसके बाद दूल्हा अपने ममेरे भाई राहुल और अन्य के साथ पास के बाजार गया। वहां उसने जमकर शराब पी और हंगामा करने लगा। आधी रात में जब दूल्हा ममेरे भाई संग मंडप में पहुंचा तो दोनों नशे में थे। वहां पर दूल्हे ने उसने बीयर की फरमाइश की। जब उसे शराब नहीं मिली तो वह धमकी देने लगा।

यह सब देख मंडप में बैठी दुल्हन का सब्र का बांध टूट गया। वह गुस्से में खड़ी हुई और नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोती और जूते की माला पहनाकर भगा दिया।

इसके बाद में ग्रामीणों ने वरपक्ष से दहेज, सोना और शादी में खर्च हुए पैसे वापस करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी। मंगलवार को मामला सुलझाने की कोशिश की गई।  इस मामले में दुल्हन इंटर की छात्रा है और दूल्हा केवल मैट्रिक पास है।



Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>