Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

आजमगढ़ हिंसा : बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता गिरफ्तार

$
0
0
आजमगढ़।समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जिले में तनाव के तीसरे दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जांच करने जा रहे पार्टी नेता व पूर्व डीजीपी बृजलाल और पूर्व आईजी राजेश राय को बाराबंकी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नेताओं को लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया, ताकि 'आग में घी न पड़ जाए'। सूचना पाकर पार्टी के पूर्व एमएलसी और जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी वहां जुट गए।
ईनाडु की रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने पुतला छीन लिया। कार्यकर्ता तुरंत दूसरा पुतला ले आए, जिसे छीनने को लेकर उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर धक्का-मुक्की की।

पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख लाठीचार्ज कर दिया, जिससे रामबाबू द्विवेदी समेत दो कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके बावजूद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर पुतला फूंका। बाद में पुलिस ने बृजलाल और राजेश राय को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के खोदादपुर में शनिवार की रात मामूली झगड़े ने दो गुटों के बीच तनाव का रूप ले लिया। फरिहा से सरायमीर तक का इलाका रविवार सुबह से ही पुलिस छावनी में तब्दील हो चुकी है। अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां इलाके में मार्च कर रही हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>