Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

देर रात नशे में धुत निकलीं गर्ल्स, छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने की कोशिश

$
0
0
मेट्रो सिटीज का पब कल्चर इंदौर में भी तेजी से पैर पसारने लगा है। कुछ दिनों पहले देर रात नशे में धुत लड़कियों द्वारा हंगामा करने की घटना सुर्ख़ियों में थी, अब पब से शराब पीकर निकल रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के लेवल थ्री पब की है। यहां उज्जैन से आई दो लड़कियों के साथ देर रात कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर मारपीट की। 
रात करीब 01 :30 बजे दो कपल्स लेवल थ्री पब से ड्रिंक और डांस करके बाहर निकल रहे थे। पब से बाहर निकलते समय छेड़छाड़ की बात पर ग्रुप में खड़े चार लड़कों से उनका विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने लड़कियों के साथ मारपीट भी की और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश भी की। सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और दोनों लड़कियों और उनके साथियों को मेडिकल करवाने एमवाय ले गया। एमवाय में इनके साथियों ने कहा कि हम लोग उज्जैन से एन्जॉय करने इंदौर आए थे। पब से बाहर निकलते समय कुछ लोगों ने लड़कियों को धक्का दे दिया, विरोध करने पर उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रणवीर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>