Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

उमस भरी गर्मी में बिजली के नखरों से लोग परेशान

$
0
0

मुरादाबाद। उमस भरी गर्मी, हवा ना चलने से मौसम में चिपचिपाहट ऐसे में बिजली के सितम ने शहरवासियों का जीना दुश्वार कर दिया हैं। शहर में बिजली की आंख मिचैनी से हर आम ओ खास परेशान हैं। रोज-रोज की विद्युत समस्या में शहरवासियों को जीवन यापन करना अब मजबूरी बनता जा रहा हैं।

DEMO PIC

इनदिनों शहर को बिजली की सप्लाई ढंग से नही मिल पा रही है, जिससे भीषण गर्मी के मौसम के कारण शहरवासियों में  त्राहि-त्राहि मची हुयी हैं। बिजली न आने से शहर मे पानी का भारी संकट पैदा हो रहा हैं। बिजली की बेरूखी से शहर के उधोग धंघें चैपट पड़े हैं, छोटे, बडे़ व्यापारी हाथ पर हाथ धरें बैठे हैं। इससे शहरवासियों में विधुत विभाग के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा पनप रहा है जो कभी भी लावा बन सकता है। शहर के वाशिंदों का आरोप है कि शहर मंे विधुत सप्लाई के नाम पर लोगो को ठगा जा रहा है। शहर में रोस्टर के मुताबिक बिजली नही मिलती हैं। दिनभर में जो सप्लाई विभाग द्वारा मुहैया करायी जाती हैं उसमें कई-कई बार ट्रिपिंग होने से स्थिति खराब बनी रहती थी। इसके अलावा इनदिनों होने वाली बरसात के कारण बिजली की आंख मिचैनी से भी वाशिंदें परेशान हैं। शहर के लोगों ने बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने की मांग विभाग के उच्चाधिकारियों से की हैं। 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>