वाशिंगटन। अपने से विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षित होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन पुरुषों में यह बात देखी गई है कि वह अक्सर ही अपने से बड़ी उम्र की औरतों के प्रति एक अजीब सा आकर्षण महसूस करते हैं। एक शोध में यह भी पाया गया है कि पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं से संबंध बनाने के बाद ज्यादा मानसिक और शारीरिक संतुष्टि प्राप्त करते हैं।
इसके पीछे के कारणों को खोजा गया तो सबसे पहला कारण निकला, अधिक उम्र की महिलाओं का जिम्मेदार होना। वह पुरुष के मानसिक और शारीरिक संतुलन का ज्यादा अच्छे से मैनेज कर लेती हैं, इस कारण से पुरुष को एक संतुष्टि की अनुभूति होती है। दूसरा कारण है यौन संबंधों के दौरान सही तरीके से तालमेल, इस कारण से पुरुष को लगता है कि उनसे उम्र में बढ़ी महिला उसे ज्यादा अच्छे से समझती है।
तीसरा कारण है 40 से 50 साल की उम्र में उत्तेजना का बढ़ना, इसलिए वह कम उम्र की महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा उम्र की महिलाएं पुरुषों को ज्यादा संतुष्ट कर सकती हैं। इसके साथ ही बड़े उम्र की महिलाओं में घमंड नहीं होता और यह बात पुरुषों को बहुत पसंद आती है।
अधिक उम्र की महिलाओं में कुछ खास बातें भी होती हैं। या इस बात को इस तरह से भी पूछा जा सकता है कि अधिक उम्र की महिलाओं में ऐसा क्या खास होता है जो उन्हें ज्यादा आकर्षक साबित करता है। इसका उत्तर है उनका आत्मविश्वास।
बड़ी उम्र की महिलाएं अपने आप को बहुत अच्छी तरह समझती हैं, उनकी अपनी जीवनशैली होती है और वे अपने आप में बहुत हद तक मैनेज्ड होती हैं। वे जानती हैं उन्हें अपनी लाइफ से क्या अपेक्षाएं हैं, पुरुषों को महिलाओं के भीतर का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा आकर्षित करता है और उम्रदराज महिलाओं में यह कूट-कूटकर भरा होता है।
इसी तरह बड़ी उम्र की महिलाएं अपने कॅरियर को लेकर काफी स्थिर होती हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होता है। वह यह भी भलीभांति जानती हैं कि उनके सामने क्या उद्देश्य हैं? इस कारण से उनके भीतर भटकाव बहुत कम होता है। अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए पुरुषों को ऐसी ही जिम्मेदार महिलाओं की आवश्यकता होती है।
युवतियों और किशोरियों से पूरी तरह भिन्न बड़ी उम्र की महिलाएं मानसिक तौर पर स्वतंत्र होती हैं। वे कामकाजी होती हैं और इस कारण से उन्हें किसी दूसरे के सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ती। इतना ही नहीं, वे अपने निर्णयों को लेकर किसी पर आश्रित नहीं रहतीं, जो कि पुरुषों को बहुत पसंद आता है। होटल में खाना खाने या शॉपिंग करने के लिए उन्हें किसी दूसरे के क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती।
अधिक उम्र की महिलाएं में प्रेम संबंधों में सम्मान और स्पेस देने को लेकर गहरी समझ होती है। उम्रदराज महिलाएं इस बात को समझती हैं और वह यह भी जानती हैं कि अगर सामने वाले व्यक्ति में दिलचस्पी नहीं है तो उसे धोखा देने से अच्छा है उसे अपने दिल की बात खुलकर बता देना चाहिए। वह अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार तो रहती हैं, साथ ही अपने साथी की भावनाओं को भी सम्मान देती हैं।
जीवन में ईमानदारी की भावना प्रमुख तौर पर होती है। अगर वह अपने साथी के प्रति ईमानदार हैं तो वे यह अपेक्षा रखती हैं कि उनका साथी भी उनके लिए उतनी ही ईमानदार हो। वे किसी ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में शामिल नहीं करतीं, जो उन्हें धोखा दे रहा हो या देने के फिराक में हो।
दुनियादारी की व्यवहारिक समझ उनमें अधिक होती है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ अनुभव किया होता है। वे काफी विपरीत हालातों से गुजरी भी होती हैं। इसलिए वे आगे आने वाली हर परेशानी का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं। वे अपने जीवन से बहुत जल्दी हारती नहीं हैं।
वे जानती हैं कि सामने वाले व्यक्ति से वह किस व्यवहार की आशा रखती हैं, इसलिए वे बेवजह का ड्रामा नहीं करतीं। उन्हें अपनी बात कहने, रखने का सलीका होता है। उनके पास बात करने के लिए बहुत से टॉपिक होते हैं। वे अपना दिमाग सिर्फ सुंदर दिखने और शॉपिंग करने में ही नहीं लगातीं, बल्कि उनके पास संवाद करने और संवाद को दिलचस्प बनाने के लिए अलग-अलग विधाएं होती हैं।
सेक्स संबंधों को लेकर उनकी समझ पूरी तरह से स्पष्ट होती है। सेक्स को लेकर पता होता है कि पुरुषों की सेक्स संबंधों में विशेष रुचि होती है और बड़ी उम्र की महिलाओं को इस क्षेत्र में काफी अनुभव होता है। इसलिए वे शर्माने की जगह अपने पार्टनर को यह स्पष्ट बता सकती हैं कि उन्हें क्या चाहिए और उनकी अपेक्षाएं क्या हैं? यह बात भी पुरुषों को और ज्यादा आकर्षित करती है।
अक्सर देखा गया है कि पारिवारिक या आर्थिक कारणों से बड़ी उम्र की महिलाएं शादीशुदा नहीं होतीं और जीवन के तमाम संघर्ष अकेले ही करती रहती हैं। जाहिर है ऐसे हालात उन्हें आत्मविश्वासी बना देते हैं और इसीलिए कम उम्र के लोग उन पर भरोसा कर सकते हैं।
अक्सर बड़ी उम्र की महिलाएं स्वतंत्र, नौकरी पेशा और पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती हैं। वे शादी के बाद पतियों की लाइफ में कोई हस्तक्षेप नहीं करती। ऐसे में पति अपने परिवार के प्रति बेफिक्र होकर अपने काम पर मन लगाता है। ऐसी महिलाएं भी लड़कों को खूब भाती हैं।
बड़ी उम्र की महिलाएं आम तौर पर अपने रिश्तों, कर्तव्यों और नौकरी के प्रति काफी ईमानदार होती हैं और एक रिलेशनिशप में आपको और क्या चाहिए? रिश्तों को लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं का नजरिया एकदम साफ रहता है। उन्हें जिस्मानी या दिमागी या इमोशनल संबंधों को संभालना बखूबी आता है और इसलिए मर्द ऐसी महिलाओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं।
हर मर्द अपनी प्रेमिका या पत्नी में अपनी मां को देखना चाहता है जोकि एक सीमा तक निस्वार्थ भाव से उसे प्यार करती हो और एक परिपक्व महिला में यह गुण भलीभांति देखा जा सकता है।