नई दिल्ली। जेल में बंद आसाराम बापू को कलंक बताते हुए निरमोही अखाड़ा से जुड़े साधुओं ने उनके आश्रम पर को धावा बोला दिया और मध्यप्रदेश के उज्जैन में उनके आश्रम में घुसकर तोड़-फोड़ भी की।
शुक्रवार से शुरू होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए वह आश्रम निरमोही अखाड़ा से जुड़े साधुओं को प्रशासन की ओर से रहने के लिए दिया गया था। जब साधु आश्रम में पहुंचे तो वहां आसाराम से जुड़ी हर चीज को उन्होंने तोड़-फोड़ दिया। आश्रम में लगी उनकी तस्वीरों और हॉर्डिंग्स को भी फाड़ दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक तोड़-फोड़ के बाद आश्रम को गंगा जल से पवित्र भी किया गया। बताया जा रहा है कि आसाराम समर्थकों को आश्रम खाली करने के लिए बोला गया था, लेकिन उन्होंने समय पर खाली नहीं किया था। जिसके बाद साधुओं ने आश्रम में तोड़-फोड़ की।