Quantcast
Channel: Hindi News Live, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़- UPUKLive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

डॉक्टर पर दिन दहाड़े दागी गोली, मौत के विरोध में कल बंद रहेगी ओपीडी

$
0
0
उत्तराखंड के जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी के दौरान एक चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आज सुबह करीब 10:15 बजे हुर्इ।

बाल रोग विशेषज्ञ 40 वर्षीय डा. एसके सिंह ओपीडी में रोगियों को देख रहे थे, इसी बीच उन पर हमला किया गया। गोली मारने वालों की संख्या दो बताई जा रही है। जो सफेद रंग की बाइक से आए थे। हत्या के विरोध में क्षेत्रवासियों ने जसपुर बाजार बंद कर दिया। 

बदमाशों ने ओपीडी में घुसकर डॉक्टर की चेयर घुमाई और फिर सटाकर सीने में गोली मार दी। उसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। उनकी उम्र 24-25 साल बताई जा रही है।
डॉ. सिंह बिहार में गया जिले के रहने वाले थे। वह यहां परिवार के साथ अस्पताल के कैंपस में रहते थे। हालांकि उनके जिंदा होने की उम्मीद में उन्हें काशीपुर रेफर भी किया गया लेकिन रास्ते में ही उनके मौत की पुष्टि हो गई।
हमलावरों के बारे में बताया जा रहा है कि वह कमर पर तमंचा लगाकर निकले। उन्हें किसी का कोई खौफ नहीं था। ओपीडी में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मरीज इधर-उधर भाग खड़े हुए।
घटना के बाद सीएचसी बंद कर दी गई। सीओ व अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंच गई। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले भी मौके पर रवाना हो गए हैं। यह माना जा रहा है कि रंजिशन इस घटना को अंजाम दिया गया।
सरकारी अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी
राज्य के सरकारी अस्पतालों में गुरुवार को डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठेंगे। जसपुर में डॉक्टर की हत्या के बाद प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वस्थ्य सेवा संघ ने यह निर्णय लिया है। पीएचएमएस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस के गोस्वामी ने बताया की डॉक्टरो की टीम जसपुर के लिए रवाना हो गयी है और कल इमरजेंसी सेवा भी बंद रह सकती हैं। आइएमए शाम तक लेगा निर्णय।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 68053

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>